माउस क्या है इसके कार्य और प्रकार (हिन्दी नोट्स) – What is Mouse in Hindi

नमस्कार दोस्तों computervidya में आपका स्वागत है आज के इस पोस्ट में हम आपको what is mouse  in Hindi (माउस क्या हैं?) के बारे में विस्तार से बताएंगे, साथ ही दोस्तो mouse के प्रकार और mouse के advantage, disadvantages  के बारे में बताएंगे।

अनुक्रम --दिखाएँ --

माउस क्या है? – What is mouse in Hindi

माउस एक input device है जो कि computer का एक अभिन्न अंग है। माउस का उपयोग इनपुट देने के लिए किया जाता है। माउस में तीन बटन होते है। left button, right button और scroll button इनका उपयोग करके हम इनपुट दे पाते है।

what is Mouse in Hindi

जब हम माउस के left बटन को दबाते है तो उसे left click और जब हम माउस के right बटन को दबाते है तो उसे right click कहते है। और जब हम screen को ऊपर या नीचे करते है तो हम scroll button का use करते हैं।

माउस एक इनपुट डिवाइस है इसे Pointing Device भी कहा जाता है. माउस का उपयोग कंप्यूटर में डाटा इनपुट करने के लिए किया जाता है.

Mouse के use से मॉनिटर screen पर स्कैच, डायग्राम भी बनाया जा सकता है। तब यह एक पेंसिल की तरह कार्य करता है। माउस wireless or wired दोनो प्रकार के आते है। जिनसे हम different different operations परफॉर्म कर सकते है।

माउस की परिभाषा (Definition)

Mouse एक  GUI ( graphical user interface) में ज्यादा प्रयोग होने वाली pointer input device है। जो computer screen के पॉइंटर और कर्सर को कंट्रोल करता है। इस pointer के द्वारा हम computer के files, folders व अन्य item को खोलने (open) व बंद (close) करने, select करने, एक स्थान से दुसरे स्थान में ले जाने व उनकी जानकारी लेने में इस्तेमाल करते है।

यह pointing, selecting, scrolling, dragging जैसे काम करता है। माउस की मदद से हम computer के screen में कही भी जा सकते है तथा किसी भी operation को क्लिक करके start कर सकते है।

Mouse को desk surface पर रखकर इस्तेमाल किया जाता है। mouse की मदद से जिस भी object के ऊपर कर्सर ले जायेंगे उसकी जानकारी show हो जाती है। यह बहुत अधिक उपयोग किया जाने वाला pointing input device है।

यह भी पढ़े:-

इनपुट डिवाइस क्या है? (Input Device)

वे सभी डिवाइस जिनके माध्यम से कंप्यूटर में डाटा को इनपुट कराया जाता है उसे इनपुट डिवाइस कहा जाता है. माउस भी एक इनपुट डिवाइस है जिसे पोइंतिंग डिवाइस भी कहा जाता है.

input device in hindi

माउस इंटरफ़ेस के प्रकार

माउस 4 प्रकार के इंटरफ़ेस में आते है जिनकी जानकरी निचे दे रहे है.

  • सीरियल
  • PS/2
  • USB
  • Wireless

माउस इंटरफ़ेस क्या है ?

Mouse interface अर्थात माउस कैसे या किस इंटरफेस के जरिए operate करता है जैसे wireless mouse ब्लूटूथ रेडियो सिग्नल और इंफ्रारेड लाइट की सहायता से डाटा processing करता है वही wired mouse electric card का use करते है। जो कि mouse के निचले हिस्से मे लगा हुआ रहता है।

आज के समय में ज्यादातर computers USB port interface का use करते है। जिनमे बहुत सारे Mouse USB interface होते है जैसे serial, ps /2,usb,wireless ) आइए इनको विस्तार से देखते हैं।

1. Serial Mouse (सीरियल माउस)

serial mouse in hindi
  • सीरियल माउस सबसे पहले उपयोग किया जाने वाला माउस है। यह पहले के समय में ज्यादातर use किया जाता था।
  • इस mouse को cold plugged mouse भी कहते है क्योंकि यह तभी लगता था जब computer switch off होता था।
  • यह खुद को operate करने के लिए power serial port से लेता है।

2.  PS/2 mouse (PS/2 माउस)

ps/2 mouse in hindi
  • यह बहुत पुराना mouse पोर्ट है, पहले के समय मे use किया जाने वाला यह पोर्ट पुराने कंप्यूटर्स को keyboard, mouse को connect करने के लिए use किया जाता था। यह सीरियल mouse के बाद आया था
  • ये 6 pin mini din कनेक्टर्स का उपयोग किया जाता था ।
  • ये माउस पोर्ट्स कहलाते हैं।
  • ये पोर्ट्स आज भी पसंद किए जाते है बड़े आर्गेनाइजेशन में इसकी security purposes की वजह से।
  • ये पोर्ट कोई भी रोक टोक नहीं करता कोई भी key rollover me.

3. USB Mouse (USB माउस)

usb mouse in hindi
  • इसका पूरा नाम है यूनिवर्सल सीरियल बस। ये एक स्टैंडर्ड केबल कनेक्शन है। जो कि एक इंटरफेस है कंप्यूटर और एक्सटर्नल device के बीच का।
  • आजकल USB interface वाले mouse का use किया जाता है।
  • इसका उपयोग short distance में डाटा transfer करने के लिए किया जाता है।
  • ये सभी टाइप के एक्सटर्नल device को computer से कनेक्ट कर देता है जैसे – Mouse, 🎹 keyboard, 🔊 speaker, 🖨️ printer etc.
  • कम से कम 2 पोर्ट होते है सभी computer सिस्टम में।
  • यहां डाटा ट्रैवल होता है 14mb/s से जो
  • कि बहुत तेज (fast) होती है। यह serial पोर्ट से बहुत fast होती हैं।

4. Wireless Mouse (वायरलेस माउस)

wireless mouse in Hindi
  • ये बहुत ही latest type के mouse है जिन्हे connect करने के लिए cable या कनेक्टर की जरूरत नही होती ।
  • ये माउस wireless medium जैसे ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किए जाते है। जिससे इसे कही भी ले जाने में easy पड़ता है और portable होता हैं।
  • ये बहुत आसानी से कही भी move Kiya जा सकता है।
  • इस टाइप के mouse को battery कि हेल्प से पावर supply किया जाता है जो battery AA type की होती है।

माउस में कितने प्रकार के बटन होते है (Buttons)

वर्तमान में माउस 2 बटन और 3 बटन वाले आते है.

  • लेफ्ट बटन
  • राईट बटन
  • स्क्रॉल बार
mouse kya hai hindi

Left click (लेफ्ट बटन )

left click सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला बटन हैं इसके द्वारा हम किसी भी टास्क को open कर सकते है। जब एक बार Left बटन Press किया जाता है तो इसे Left Click कहते हैं और जब दो बार Left बटन Press किया जाता है तो इसे Double Click कहते हैं. लेफ्ट क्लिक से हम किसी ऑप्शन में जा सकते है और डबल क्लिक से उस ऑप्शन को open कर सकते हैं।

Wheel batten (व्हील बटन )

इस बटन को center या wheel भी कहा जाता है, इसे मुख्य रूप से screen को ऊपर निचे या roll करने के लिए use किया जाता है।

Right click (राइट बटन )

right button का use  special operations के लिए करते राइट क्लिक का use आमतौर पर सहायक कार्यों का  मेनू खोलता है, यानी राइट माउस बटन को click करने पर ड्रॉप-डाउन मेनू Open होता है. जिसमें Copying And Pasting, File’s Properties, Save, Print जैसे अतिरिक्त विकल्प होते हैं।

माउस कर्सर क्या है? ( Mouse cursor )

माउस कर्सर एक ऐसा प्रोसेस है जो ये दिखाता हैं कि user कम्प्यूटर में क्या ऑपरेशन परफॉर्म कर रहा है। यह एक एरो के साइन के द्वारा दिखाई देता है। ये एक बहुत ही उपयोगी यूनिट हैं माउस की।

टच पैड क्या है? – Touchpad in Hindi

Touchpad एक इनपुट device है इसमें फिंगर का use करके ही हम कर्सर को मूव कर सकते है l Touch pad पर दो button भी होते है, ठीक उसी प्रकार जैसे mouse में होते है l Left Button और Right Button.

यह button भी माउस के जैसे ही काम करते हैl Touch pad में sensor लगे होते हैl इसलिए जब भी आप इस पर काम करते है यह आपकी उंगली की गति पर काम करना start कर देता है l

माउस कितने प्रकार के होते है? (Types)

माउस मुख्य रूप से 4 प्रकार के होते है जिनकी जानकारी निचे दे रहे है.

  1. वायर्ड
  2. वायरलेस
  3. मैकनिकल
  4. ऑप्टिकल

Wired Mouse (वायर्ड माउस)

यह एक ऐसा माउस है जो की एक USB cable के द्वारा डायरेक्ट कम्प्यूटर डिवाइस से जुड़ा रहता हैं और इसी USB केबल की वजह से इसे वायर्ड माउस कहते है।

Wireless Mouse (वायरलेस माउस)

यह माउस वायरलेस होता है अर्थात इसमें कोई भी प्रकार का केबल नहीं लगा रहता हैं। यह बैट्री की सहायता से या ब्लूटूथ के logical कनेक्शन के जरिए चलता है।यह वायर्ड माउस से ज्यादा reliable होता है।

Mechanical Mouse (मैकनिकल माउस)

यह सबसे पुराने समय का mouse है  इसमें रबर की एक Ball लगी रहती थी। और जब इस Mouse को Pad पर घुमाते थे तो यह Rubber Ball इसके अंदर लगी Ring को घुमाते थे, जिससे Signal Computer को भेजे जाते थे, लेकिन यह Mouse ज्यादा नहीं चला क्योंकि जो Rubber Ball इसके अंदर थी वह कभी कभी रुक जाती थी। अब इसके जगह और भी बहुत तरीके के माउस आने लगे है जिनका उपयोग किया जाने लगा है।

Optical Mouse (ऑप्टिकल माउस)

यह माउस आजकल उपयोग किया जाने वाला माउस है आजकल जिस Mouse का use किया जा रहा है यह Optical Mouse होते है। ऐसे Mouse Usb, Ps2 ऐसे Port के लिए होते है, इस Mouse में नीचे की Side Light होती है और Left, Right Button होते है।

माउस कैसे काम करता है? (Works)

Mouse एक प्रकार का प्वाइंटिंग डिवाइस हैं जो कि स्क्रीन में होने वाले सभी task को परफॉर्म कराता है इसकी मदद से use किए जाने वाले टास्क को प्वाइंट करते है और task perform करते है यह एक बहुत ही useful device है। इसका use बहुत ही easy है सिर्फ क्लिक करके ऑपरेशन को perform किया जा सकता है।

यह भी पढ़े:-

माउस के लाभ (Advantage)

  • माउस को आसानी से किसी भी कंप्यूटर के साथ जोड़ा जा सकता है।
  • माउस कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करता है।
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर विभिन्न तत्वों को खींचते और चुनते समय उनका पॉइंटिंग बहुत सटीक होता है।
  • अत्यधिक पोर्टेबल हैं और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जा सकते हैं।
  • लंबे पृष्ठों और टेक्स्ट को स्क्रॉल करने में दो बटनों के बीच एक स्क्रॉल बहुत उपयोगी होता है।
  • माउस एक बहुउद्देश्यीय उपकरण हो सकता है जिसे लैपटॉप के साथ-साथ डेस्कटॉप से ​​भी जोड़ा जा सकता है।

माउस के कमियाँ (Disadvantage)

  • माउस  आपके कंप्यूटर के पास काम करने के लिए समतल जगह की जरूरत होती है क्योकि ये सिर्फ समतल जगह पर ही चल सकते है.
  • वायर्ड माउस का उपयोग लंबी रेंज में नहीं किया जा सकता क्योंकि बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रेंज सीमित हैं।
  • Wireless माउस में यदि बैटरी कम हैं तो वे अपनी सटीकता और गति खो देते हैं।
  • वायरलेस माउस कभी-कभी कनेक्टिविटी समस्याओं का सामना कर सकता है।

FAQ

माउस क्या है?

what is Mouse in Hindi

कंप्यूटर माउस एक पॉइंटिंग डिवाइस है। एक Mouse हैंडहेल्ड हार्डवेयर इनपुट डिवाइस भी कहा जाता है और माउस की मदद से हम मॉनिटर स्क्रीन पर एक स्केच, डायग्राम, आदि भी बना सकते है.

माउस (Mouse) का पूरा नाम क्या है?

Manually Operated User Selection Equipment.

माउस का दूसरा नाम क्या है?

माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसे Pointing Device के नाम से भी जाना जाता है. इसके माध्यम में कंप्यूटर में डाटा इनपुट करते है.

माउस का वास्तविक नाम क्या है?

माउस कंप्यूटर का एक इम्पोर्टेंट पार्ट्स है जिसके द्वारा कंप्यूटर में डाटा को इनपुट करते है. इसे इनपुट डिवाइस या पोइंतिंग डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है.

माउस का पहला नाम क्या था?

माउस का आविष्कार सन 1960 में “डग कार्ल एंजेलबर्ट” [Douglas Engelbart] ने किया था. माउस को शुरुवात में ” X-Y पोजीशन इंडिकेटर फॉर ए डिस्प्ले सिस्टम” के नाम से जाना जाता था.

माउस के जनक कौन है?

माउस को सन 1960 में “डग कार्ल एंजेलबर्ट” [Douglas Engelbart] ने बनाया था जिसके कारण इसे माउस के जनक के नाम से भी जाना जाता है.

माउस के बीच के बटन को क्या कहते हैं?

माउस के बिच के बटन को स्क्रॉल बार कहा जाता है. इसके माध्यम से पेज को उपर निचे किया जाता है.

लाइट पेन कौन सा डिवाइस है?

लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है इसका उपयोग माउस की तरह किया जाता है. प्रोजेक्शन या स्क्रीन में डाटा या इंस्ट्रक्शन को इनपुट कराने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखें

आज आपने क्या सिखा

आज के इस लेख माउस क्या है इसके कार्य और प्रकार (हिन्दी नोट्स) – What is Mouse in Hindi में मैंने आपको माउस के बारे में विस्तार से समझाने का कोशिश किया हु। मुझे विश्वास है कि आपलोगों को माउस की जानकारी अच्छे से समझ आया होगा। अगर आपको माउस से संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर यह आर्टिकल माउस क्या है इसके कार्य और प्रकार (हिन्दी नोट्स) – What is Mouse in Hindi आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया में शेयर जरूर करें।

यदि लेख माउस क्या है इसके कार्य और प्रकार (हिन्दी नोट्स) – What is Mouse in Hindi आपको अच्छा लगा हो तो आप अपने दोस्तों को फेसबुक और Whatsapp में शेयर जरुर करें. इसी प्रकार के नए नए टेक्नोलॉजी की जानकारी और बिजनेस स्टार्टअप के लिए आप मेरे YouTube चैनल computervidya और मेरा वेबसाइट nayabusiness.in में विजिट जरुर करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here