What is TDMA in Hindi | TDMA क्या है ? TDMA advantages and Disadvantages

TDMA in Hindi

दोस्तों! आज हम TDMA (Time Division Multiple Access) के बारे में बात करेंगे। जिसमें TDMA के प्रोसेस (TDMA in Hindi) को समझायेंगे। साथ ही इस लेख में हम TDMA से जुड़े विभिन्न पहलु को जैसे TDMA advantages एवम् TDMA disadvantages के बारें में बताऊंगा।

TDMA क्या है? (TDMA kya hai?)

TDMA का पूरा नाम Time Division Multiple Access (TDMA in Hindi) है। यह एक चैनल एक्सेस मेथड है। जिसमे कम्युनिकेशन लिंक को नेटवर्क में उपस्थित सभी स्टेशन को समय के अनुसार बाँट दिया जाता है। प्रत्येक स्टेशन के लिए अलग अलग टाइम स्लॉट होता है। अर्थात सभी स्टेशन को ट्रांसमिशन के लिए समय आबंटित कर दिया जाता है। जिस समय जिस स्टेशन का टाइम स्लॉट होता है केवल उसी का कैरियर उपस्थित रहता है।

TDMA

उदहारण:- जिस प्रकार रेलवे में प्रत्येक ट्रेन के लिए एक समय स्लॉट होता है। उसी के अनुसार वह ट्रेन एक से दूसरी जगह जाता है। जबकि रेल पटरी एक ही होती है। इसी प्रकार नेटवर्क में उपस्थित प्रत्येक स्टेशन को एक टाइम स्लॉट दे दिया जाता है उसी में वह ट्रांसमिशन का कार्य करता है।

TDMA के लाभ (TDMA Advantages Hindi )

    1. किसी भी दिए गए समय में केवल एक स्टेशन ट्रांसमिट कर सकता है। जिसके कारण collision की संभावना बहुत कम होती है।
    2. TDMA एक प्रभावी ट्रांसमिशन सिस्टम है। क्योकिं इसमें कम्युनिकेशन लिंक का अच्छा यूटिलाइजेशन होता है।
    3. TDMA के अंतर्गत टाइम स्लॉट में सिग्नल को तैयार करना बहुत ही असान होता है।

TDMA के हानियाँ (TDMA Disadvantages Hindi )

    1. TDMA नेटवर्क में सभी स्टेशन को सिंक्रोनाइज करना आवश्यक होता है।
    2. प्रत्येक स्टेशन के द्वारा ट्रांसमिशन दिए गए निश्चित समय में हो जाना चाहिए।
    3. एक स्टेशन ही दिए गए स्टेशन में ट्रांसमिट कर सकता है। और वो भी दिए गए टाइम स्लॉट में ही ट्रांसमिट कर सकता है।

तो दोस्तों उम्मीद करते है कि इस पोस्ट What is TDMA in Hindi? (TDMA kya hai) आपको जरुर पसंद आया होगा दोस्तों अगर यह पोस्ट (TDMA in Hindi) आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों को फेसबुक, व्हात्सप्प, इन्स्ताग्राम इत्यादि में शेयर करें और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो पोस्ट के निचे कमेंट करना ना भूलें। धन्यवाद् !…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here