What is Shell in Linux in Hindi | Types of Shell in Hindi

What is Shell in Linux in Hindi

दोस्तों! आज हम लिनक्स शैल क्या है? (Shell in Linux in Hindi) के बारे में बात करेंगे। जिसमें लिनक्स शैल के कार्य (Shell in Linux Hindi) के साथ-साथ लिनक्स शैल के विशेषताएं (advantage) और लिनक्स शैल की प्रकार (Types of Shell in Hindi) को समझायेंगे। साथ ही इस लेख में हम लिनक्स शैल से जुड़े विभिन्न पहलु के बारें में बताऊंगा।


शेल क्या है? (Shell in Hindi)

Shell एक command interpreter है जो कि यूज़र तथा लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के बिच में इंटरफ़ेस का कार्य करता है शैल के माध्यम से यूजर कमांड को रन कर सकता है।

यूजर द्वारा कमांड को एक्सीक्यूट करने के लिए शैल का उपयोग करता है और शैल के द्वारा कमांड को इन्टरप्रेट किया जाता है उसके बाद उसको ऑपरेटिंग सिस्टम को भेज दिया जाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर में उपस्थित हार्डवेयर के माध्यम से कमांड को एक्सीक्यूट करके यूजर को रिजल्ट दिखा देता है।

What is Shell in Linux in Hindi | Types of Shell in Hindi computervidya


Types Of Shell ( शेल के प्रकार )

दोस्तों Linux ऑपरेटिंग सिस्टम में विभिन्न प्रकार के shell का उपयोग किया जाता है। जिनमे से मुख्य प्रकार के शेल निम्न है

  1. C – shell
  2. Kernal shell
  3. Bourne shell
  4. z- shell
  5. TCSH Shell

बौर्न शेल क्या है?(Bourne Shell in Hindi)

यह लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का Original System Shell है। यह लिनक्स में root user के लिए default shell है। root user लिनक्स का admin account होता है। इस account पर login करके हम सिस्टम की सभी services, permission और privacy को change कर सकते है। Bourne shell में रेगुलर यूजर के लिए डॉलर sign ($) prompt होता है। उसके आगे हम कमांड लिखकर execute कराते है। और root यूजर के लिए default sign (#) होता है।


C – Shell क्या है? (C – Shell in Hindi)

C shell में Bourne सेल से अधिक feature होता है इस shell के माध्यम से हम कमांड लाइन, कमांड लाइन की history और aliasing और जॉब को control कर सकते है। C shell का उपयोग मुख्यतः Unix ऑपरेटिंग सिस्टम के BSD Version में किया जाता है। इस शेल का by default Sign (%) होता है। और root यूजर के लिए default sign (#) होता है। c shell को bourne shell के बाद Develop किया गया है। c shell में निम्न प्रकार के function perform किये जा सकते है।

  • Command Line को edit किया जा सकता है।
  • Execute किये गए कमांड की History देख सकते है।

Korn Shell क्या है? (Korn Shell in Hindi)

कोर्न शेल को Bourne shell का Super set कहा जाता है। क्योंकि इस shell में Bourne shell से अधिक feature होता है। इस shell में नार्मल यूजर के लिए ($) sign और root यूजर के लिए (#) sign prompt होता है।

  • Command Line को edit किया जा सकता है।
  • Command के लिए help प्रोवाइड करता है।
  • Execute किये गए कमांड की History को स्टोर करता है।

Bash Shell क्या है? (Bash Shell in Hindi)

यह Linux ऑपरेटिंग सिस्टम का डिफ़ॉल्ट Shell होता है जिसका default sign ($) होता है | इस शेल में root यूजर के लिए (#) sign का उपयोग होता है | Bash shell में निम्न प्रकार के function perform किये जा सकते है।

  • Command Line को edit किया जा सकता है।
  • Command के लिए help प्रोवाइड करता है।
  • Execute किये गए कमांड की History को स्टोर करता है।

TCSH Shell क्या है? (TCSH Shell in Hindi)

यह शेल C shell का Advanced Version है। जिसका default sign (%) रहता है। shell में निम्न प्रकार के function perform किये जा सकते है।

    • Command Line को edit किया जा सकता है।
    • Command के लिए help प्रोवाइड करता है।
    • Execute किये गए कमांड की History को स्टोर करता है।

तो दोस्तों उम्मींद करता हु यह लेख लिनक्स शैल क्या है? ( What is Shell in Linux in Hindi) आपको बहुत पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख ( linux shell kya hai ) पसंद आया हो तो लाइक करें। लोगो को शेयर करें।

अब दोस्तों यदि कोई ये लिनक्स शैल क्या है? (What is linux shell in hindi) से जुड़े तथ्यों की चर्चा करता है लिनक्स शैल क्या है? (What is linux shell in hindi) तो आप आसानी से जवाब दे पाएंगे। दोस्तों कोई सवाल आप पूछना चाहते है तो निचे Comment Box में जरुर लिखे और अगर आपके को सुझाव है तो जरुर दीजियेगा। दोस्तों हमारे अन्य वेबसाइट https://www.nayabusiness.in एवं Youtube चैनल computervidya को अगर आप अभी तक सब्सक्राइब नहीं किये तो तो जरुर सब्सक्राइब कर लेवें।

4 COMMENTS

Leave a Reply to Kukku dewangan Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here