What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है?

नमस्कार दोस्तों Computervidya में आपका स्वागत है आज के इस पोस्ट में हम आपको Network Topology in Hindi(Network Topology Kya Hai) के बारें में विस्तार से बताएँगे साथ ही दोस्तों टोपोलॉजी के प्रकार और टोपोलॉजी से जुड़े विभिन्न जानकारीके बारें में विस्तार से बतायेंगें।

What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है? computervidya

Topology in Hindi? Network Topology क्या है?

नेटवर्क के Physical Structure या Layout को Network Topology कहा जाता है। दुसरे शब्दों में नेटवर्क को create करने में जिस स्ट्रक्चर या डिजाईन का उपयोग किया जाता है उसे उस नेटवर्क का टोपोलॉजी कहा जाता है। नेटवर्क को create करने के लिए 5 प्रकार के टोपोलॉजी का उपयोग किया जाता है वर्तमान में सबसे अधिक उपयोग होने वाला टोपोलॉजी स्टार टोपोलॉजी है। विभिन्न प्रकार के शॉप, साइबर कैफे, छोटे -छोटे कंपनी, संस्था, स्कूल इत्यादि के कंप्यूटर लैब में स्टार टोपोलॉजी का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:- बस टोपोलॉजी,स्टार टोपोलॉजी, रिंग टोपोलॉजी, मेश टोपोलॉजी इत्यादि।


नेटवर्क टोपोलॉजी के प्रकार (Types of Topology)

Network Topology के पांच प्रकार है। अर्थात नेटवर्क को Create करने के लिए 5 प्रकार के structure का प्रयोग किया जाता है। जो निम्न लिखित है।

  1. Bus Topology
  2. Star Topology
  3. Ring Topology
  4. Mesh Topology
  5. Hybrid Topology
What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है? computervidya


Bus Topology kya hai (बस टोपोलॉजी)

नेटवर्क में जब computer को Linear Format में connect किया जाता है तो उस Topology को Bus Topology कहा जाता है।

What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है? computervidya
Advantage of Bus Topology
  • सभी Computer एक ही केबल के माध्यम से जुड़े रहते हैं अतः यह Network Topology सस्ती Topology है।
  • इस नेटवर्क को Create करना सबसे आसान रहता है।
  • किसी एक Computer के फेल होने पर Network फेल नहीं होता है।
Disadvantage of Bus Topology
  • चूँकि की एक ही नेटवर्क केबल के माध्यम से सभी Computer कनेक्ट रहते हैं अतः केबल के फेल होने पर पूरा नेटवर्क फेल हो जाता है।
  • इस प्रकार के Network में, एक बार में एक ही कंप्यूटर Data Transmit कर सकता है।
  • यह नेटवर्क कम Computer के लिए अच्छा रहता है। अधिक Computer जोड़ने पर यह Slow हो जाता है।

Star Topology क्या है?(स्टार टोपोलॉजी)

नेटवर्क में जब विभिन्न कंप्यूटर को Hub के द्वारा एक साथ connect किया जाता है तो उस Topology को Star Topology कहा जाता है। स्टार टोपोलॉजी में हब एक सेंट्रल के रूप में कार्य करता है। हब यदि ख़राब हो जाता है तो नेटवर्क फ़ैल हो जाता है।

What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है? computervidya
Advantage of Star Topology
  • सबसे अधिक प्रयोग होने वाला Network Topology है। इसका प्रयोग ज्यादातर ऑफिस और शॉप में किया जाता है।
  • Computer या Network Cable के फेल होने पर पूरा नेटवर्क अप्रभावित रहता है।
  • इस नेटवर्क को Create करना आसान होता है तथा इस Network में Computer की संख्या आसानी से बढ़ाई जा सकती है।
Disadvantage of Star Topology
  • Bus Topology के Comparison में यह टोपोलॉजी Costly टोपोलॉजी है। क्योंकि इस टोपोलॉजी में HUB का प्रयोग किया जाता है।
  • इस Network में HUB के फेल होने पर पूरा Network फेल हो जाता है।

Ring Topology क्या है?(रिंग टोपोलॉजी)

नेटवर्क के सभी computer को जब आपस में Ring के Structure में connect किया जाता है तो उस Topology को Ring Topology कहा जाता है। रिंग टोपोलॉजी एक काम्प्लेक्स टोपोलॉजी है अतः इसको बहुत ही कम प्रयोग किया जाता है।

What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है? computervidya
Advantage of Ring Topology
  • Bus और Star Topology के Comparison में यह Fast Communication प्रोवाइड करता है।
  • किसी भी प्रकार के Central Device की आवश्यकता नहीं होती है।
  • Computer या Cable के फेल होने पर दूसरे साइड से Communication चालू रहता है।
Disadvantage of Ring Topology
  • इस प्रकार के Network का Installation बहुत ही Complex होता है। इसका इंस्टॉलेशन एक Expert के माध्यम से ही किया जा सकता है।
  • Computer की संख्या Network के Speed को प्रभावित करती है अधिक Computer लगाने पर यह Slow हो जाता है।
  • इस Network का संचालन बहुत ही Complex और इसमें Software की आवश्यकता होती है।


Mesh Topology क्या है?(मेश टोपोलॉजी)

नेटवर्क के सभी computer को जब आपस में एक दुसरे के साथ connect किया जाता है तो उस Topology को Mesh Topology कहा जाता है।

What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है? computervidya
Advantage of Mesh Topology
  • इस प्रकार के Network की Speed अन्य नेटवर्क की तुलना में सबसे अधिक होती है।
  • किसी Network या Cable के फेल होने पर भी Network चालू रहता है।
  • यह टोपोलॉजी ज्यादा Reliable Topology है।
Disadvantage of Mesh Topology
  • इस Network का इंस्टालेशन बहुत ही काम्प्लेक्स है।
  • यह बहुत ही Costly Network है।
  • इसका Maintenance Cost बहुत ही अधिक होता है।

Hybrid Topology क्या है?(हाइब्रिड टोपोलॉजी)

नेटवर्क को Create करने में जब दो या दो से अधिक Topology को प्रयोग किया जाता है तो उस Topology को Hybrid Topology कहा जाता है।

What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है? computervidya

1 COMMENT

Leave a Reply to Unknown Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here