Home Blog Page 13

Keyboard in Hindi / कीबोर्ड क्या है? Keyboard kya hai – हिन्दी नोट्स

What is keyboard in Hindi – कीबोर्ड क्या है?

कीबोर्ड (keyboard) एक इनपुट डिवाइस है और यदि आप कंप्यूटर सीख रहे हैं या फिर आपको कंप्यूटर सीखना है तब आपको कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। यदि आपको कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में जानकारी नहीं है तो आप इस लेख को पढ़कर कीबोर्ड के बारे में जान सकते हैं। इस लेख में हम ने बताया है कि कीबोर्ड क्या है ? इसके कितने प्रकार होते हैं? इसमें कितनी कुंजी होती है? आदि।

एक कंप्यूटर यूजर को कीबोर्ड के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसमें उपस्थित सभी key कि जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि कीबोर्ड कंप्यूटर का एक अभिन्न अंग होता है। जिससे हम कंप्यूटर को कंट्रोल एवं निर्देश दे सकते हैं। तो आपको हम इस लेख में कीबोर्ड के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे आप इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़िएगा।

कीबोर्ड क्या है हिन्दी में (keyboard kya hota hai)

कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर में डाटा को इनपुट करने के लिए किया जाता है. कीबोर्ड का अर्थ होता है एक बोर्ड जो कई सारे बटनो को अपने आप में समेटे हुआ है। यह एक यूजर फ्रैन्डली डिवाइस है।

keyboard kya hai hindi

जिसकी मदद से हम बड़ी ही आसानी से कंप्यूटर में Text, Numerical data व Special Symbol टाइप करके एंटर कर सकते हैं। कीबोर्ड कंप्यूटर का एक मुख्य इनपुट डिवाइस होता है जिसके माध्यम से हम कंप्यूटर को निर्देश दे सकते हैं। इसमें उपस्थित सभी key को कंप्यूटर के अंदर भेज सकते हैं। यह कंप्यूटर के हार्डवेयर भाग में आता है जिसे हम देख सकते हैं छू सकते हैं। यह आयताकार होता है।

input device in hindi

कीबोर्ड में बहुत सारी बटन होती है। इन बटन पर चिन्ह उकेरी जाती है जिसे दबाने पर कंप्यूटर में वही नंबर या अक्षर टाइप हो जाता है जो कीबोर्ड में उकेरी जाती है। कीबोर्ड का उपयोग हम माउस की तरह ही करते हैं इसमें हम Text के माध्यम से कंप्यूटर को निर्देश देते हैं।

कीबोर्ड के प्रकार – types of keyboard in hindi

यहां पर मैं आपको कीबोर्ड के प्रकार के बारे में बताऊंगा इसमें उपस्थित अलग-अलग key के बारे में जानकारी दूंगा। सामान्य तौर पर कीबोर्ड को कार्य के आधार पर छह भागों में बांटा है।

  • QWERTY कीबोर्ड (QWERTY Keyboards)
  • वायर्ड कीबोर्ड (Wired Keyboards)
  • नुमेरिक कीबोर्ड (Numeric Keypads)
  • एग्रोनॉमिक कीबोर्ड (Ergonomic Keyboards)
  • वायरलेस कीबोर्ड (Wireless Keyboards)
  • युएसबी कीबोर्ड (USB Keyboards)
  • ब्लूटूथ कीबोर्ड (Bluetooth Keyboards)
  • मैजिक कीबोर्ड (Magic Keyboards)
  • बैकलिट कीबोर्ड(Backlit Keyboards)
  • गेमिंग कीबोर्ड(Gaming Keyboards)
  • फ्लेक्सिबल कीबोर्ड (Flexible Keyboards)
  • मेम्ब्रेन कीबोर्ड (Membrane Keyboards)
  • मैकनिकल कीबोर्ड(Mechanical Keyboards)

एक्सटेंडेड कीबोर्ड क्या है?

आज हम जिस कीबोर्ड का उपयोग अधिक कर रहे हैं उसे ही स्टैंडर्ड कीबोर्ड कहते है। जिसे हम क्वर्टी कीबोर्ड के नाम से जानते हैं। और इसका उपयोग हम स्कूल कॉलेज ऑफिस वर्क आदि सभी जगह सिंपल कार्यों के लिए करते है। इसमें लगभग 104 से 108 key होते हैं।

वायरलेस कीबोर्ड क्या है? (wireless keyboard)

आधुनिक युग में वायरलेस टेक्नोलॉजी बहुत ही उपयोगी है।  जिसकी मदद से हम बिना तार के कंप्यूटर, टेबलेट या लैपटॉप में कोई भी उपकरण को जोड़ सकते हैं। इसी प्रकार से वायरलेस कीबोर्ड भी है। जिसको हम बिना तार के कंप्यूटर में जोड़ सकते हैं। इसी को वायरलेस कीबोर्ड कहते हैं। कंप्यूटर में यूएसबी रिसीवर लगाया जाता है। ताकि वायरलेस कीबोर्ड आसानी से कंप्यूटर में कनेक्ट हो जाए। वायरलेस कीबोर्ड radio-frequency तकनीक का उपयोग करते हैं।

Keyboard in hindi

USB कीबोर्ड क्या है?(USB Keyboard)

यूएसबी कीबोर्ड साधारण तौर पर एक तार के माध्यम से कंप्यूटर में कनेक्ट किया जाता है। यह प्लग एंड प्ले कीबोर्ड होता है जिसको आसानी से कंप्यूटर में कनेक्ट करके काम कर सकते हैं। कीबोर्ड के केबल के अंत में एक यूएसबी प्लग होता है। जो सीधे कंप्यूटर के यूएसबी पोर्ट में जोड़ा जाता है। आज लगभग इसी यूएसबी कीबोर्ड का उपयोग किया जाता है। पहले जमाने में PS/2 पोर्ट का उपयोग किया जाता था।

USB keyboard in hindi

PS/2 कीबोर्ड क्या है? (PS/2 Keyboard)

PS2 पोर्ट जिसे हम पर्सनल सिस्टम पोर्ट के नाम से जानते हैं। इसे माउस पोर्ट तथा कीबोर्ड पोर्ट भी कहा जाता है। इसे आईबीएम कंपनी ने विकसित किया गया था। इस पोर्ट का उपयोग कंप्यूटर में माउस को तथा कीबोर्ड को जोड़ने के लिए किया जाता था। लेकिन आज के समय में यह प्रचलन से बाहर हो गया है। मेमे चैट कीबोर्ड क्या है? (meme chat keyboard)

यह भी पढ़ें:

Memechat कीबोर्ड का उपयोग meme बनाने के लिए किया जाता है। इस कीबोर्ड की मदद से आप कम समय में एक अच्छा meme तैयार कर सकते हैं। आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करके इनेबल कर सकते हैं। इसमें meme बनाने से रिलेटेड बहुत सारे फीचर दिए गए हैं।

कीबोर्ड में फंक्शन की क्या है – function key in keyboard

कंप्यूटर के कीबोर्ड में जो सबसे ऊपर का बटन होता है जो F1 से शुरू होता है और एक F12 में खत्म होता है। इसे हम फंक्शन key के नाम से जानते हैं। इसमें कुल 12 की होते हैं। और इसका उपयोग हर एक सॉफ्टवेयर में अलग-अलग होता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण की होता है।

keyboard in hindi

अल्फा नुमेरिक की क्या है (alpha numeric key)

अल्फान्यूमैरिक key को हम टाइपिंग की के नाम से भी जानते हैं।  टाइपिंग Key का उपयोग कंप्यूटर कीबोर्ड में सबसे अधिक होता है। कीबोर्ड में Functional Key के नीचे सभी न्यूमेरिक Key, कीबोर्ड में सभी सिंबल और Punctuation Key टाइपिंग Key के अंतर्गत आती है। टाइपिंग के को इसलिए अल्फान्यूमैरिक की कहा जाता है क्योंकि इसमें अल्फाबेट और नंबर दोनों शामिल होते हैं । इसका उपयोग कंप्यूटर में डॉक्यूमेंट या पेज में टाइपिंग करने के लिए किया जाता है।

कर्सर कण्ट्रोल की क्या है (cursor control key)

कंट्रोल्केस का उपयोग आप अकेले या फिर किसी अन्य की के साथ कोई भी कार्य को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। ज्यादातर इसमें Ctrl, Alt और Window Key इन कंट्रोल की का उपयोग किया जाता है। इनका उपयोग डिस्प्ले पर कोई भी चीज को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। जैसे कि आप बैकस्पेस की की मदद से टाइप किए हुए कोई भी वर्ड को हटा सकते हैं उसी प्रकार से और भी कंट्रोल्स की हैं जैसे Tap key, Shift key, Caps Lock key, Space bar, Enter key आदि होती है।

नेविगेसन की क्या है (navigation key)

नेविगेशन की का मुख्य रूप से उपयोग होता है विंडो या वेबपेज को इधर उधर Move करने के लिए। एक सिंपल कीबोर्ड में लगभग 10 नेविगेशन key हो सकते हैं। इनका इस्तेमाल किसी मुख्य कार्य को करने के लिए किया जाता है। नेवीगेशनल की की मदद से आप माउस के कार्य को भी अच्छे से कर सकते हैं। इन्हें स्पेशल key भी कहा जाता है इनके उदाहरण हैं Home, End, Page down, Page up, Delete और Arrow keys (Left, Right, Up, Down keys)।

टॉगल की क्या है (toggle key)

टॉगल की (टॉगल कुंजी) कंप्यूटर की एक विशेष कुंजी है जो कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस की स्थिति को टॉगल (बदलने) के लिए उपयोग होती है। जब आप इसे दबाते हैं, तो उपकरण में बदलाव होता है, जैसे कीपैड की नंबर कुंजी या कैप्सलॉक्स कुंजी का स्थान बदलना। यह उपयोगकर्ता को वर्तमान स्थिति की पहचान करने में मदद करती है, जैसे कि कुंजी के रंग या प्रकाश की मात्रा। इसका उपयोग जब आप अंधेरे में कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हों या कीबोर्ड पर प्रकाश कम होने की स्थिति में किया जा सकता है।

कीबोर्ड में इंडिकेटर लाइट (Indicator Lights)

कीबोर्ड में केवल तीन ही इंडिकेटर लाइट होती हैं। पहला है Num Lock, दूसरा है Scroll Lock तीसरा है Caps Lock। जब कीबोर्ड में Num Lock ऑन हैं तो न्यूमैरिक कीपैड चालू होता है और बंद है तो न्यूमैरिक कीपैड बंद होता है। दूसरी, light हमें लेटर्स के अपरकेस और लोअरकेस के बारे में बताती है. जब, ये बंद होती है तो letter लोअरकेस में होते है, और जब ये चालु होती है तो letter अपरकेस में होते है। तीसरी, जिसे Scroll Lock  है। यह हमें scrolling के बारे में बताती है.

नुमेरिक कीबोर्ड – Numeric Keypad

न्यूमैरिक कीपैड को हम केलकुलेटर की भी कर सकते हैं। क्योंकि इसमें न्यूमैरिक कीपैड में लगभग केलकुलेटर के समान key होता है। इनका इस्तेमाल कंप्यूटर में नंबर लिखने के लिए किया जाता है।

कीबोर्ड के कार्य – function of keyboard in hindi

  • कीबोर्ड का मुख्य कार्य होता है अल्फा न्यूमैरिक डाटा को कंप्यूटर में इंटर करना यानी कि हम टाइपिंग का कार्य कर सकते हैं।
  • अगर आपका माउस खराब है तब भी आप की बोर्ड की मदद से अपना कार्य कर सकते हैं।
  • इसमें बहुत सारे शॉर्टकट की होते हैं जिसकी मदद से हम कंप्यूटर में अपने काम को आसानी से कर सकते हैं।
  • कीबोर्ड से हम न्यूमैरिक डाटा को भेज सकते हैं न्यूमैरिक कीपैड की मदद से।
  • कीबोर्ड की मदद से हम गेम खेल सकते हैं म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं तथा बहुत प्रकार के कार्य भी कर सकते हैं।

कीबोर्ड में कितने बटन होते है- keyboard keys kitni hoti hai

पहले जब कीबोर्ड बनता था तो उसमें बहुत कम बटन होते थे लगभग 84 के आसपास। लेकिन अब के जमाने में एक सिंपल कीबोर्ड में लगभग 104 से 108 तक के बटन होते हैं। किसी कीबोर्ड की उपयोगिता के आधार पर उसमें बटन कम या ज्यादा किए जाते हैं। जैसे गेम खेलने वाले कीबोर्ड में कुछ अतिरिक्त बटन दिए जाएंगे और घरेलू या फिर ऑफिस वर्क का काम करने वाले कीबोर्ड में कुछ अलग बटन दिए जाएंगे।

keyboard keys kitni hoti hai

कुछ मुख्य Typing Keys और उनका उपयोग

1. Tab Key

टैब की का यूज़ एक बार में ज्यादा स्पेस देने के लिए करते है। कुछ शॉर्टकट की के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है। टैब बटन कीबोर्ड में केवल एक ही जगह बाएं तरफ होता है।

2. Caps Lock Key

इस बटन का उपयोग हम वर्ड को कैपिटल लेटर में लिखने के लिए करते हैं। अगर कैप्स लॉक ऑन हैं तो हम जो भी वर्ड लिखेंगे वह कैपिटल लेटर में लिखा जाएगा। अगर कैप्स लॉक बंद है तो हम जो भी वर्ड लिखेंगे वह स्माल लेटर में लिखा जाएगा।

3. Shift Keys

Shift Keys का उपयोग हम किसी वर्ड को कैपिटल में करना चाहते हैं उसके लिए किया जाता है। इसका उपयोग शॉर्टकट की के रूप में भी किया जाता है।

4. Spacebar

स्पेस बार कीबोर्ड का सबसे बड़ा बटन होता है। इसकी मदद से हम cursor को 1 स्पेस आगे खिसकाने के लिए करते हैं।

5. Enter Key

इंटर की का उपयोग हम नए लाइन शुरू करने के लिए करते हैं। जब हम इंटर बटन क्लिक करते हैं तो हमारा cursor नई लाइन पर आ जाता है। यह ओके का कार्य भी करता है।

6. Backspace

बैकस्पेस बटन का उपयोग हम कोई भी टेस्ट या सिलेक्टेड टेस्ट को मिटाने के लिए करते हैं।

7. Esc Key

Esc Key का उपयोग कोई भी कार्य को कैंसिल करने के लिए किया जाता है।

8. Ctrl Key

यह बहुत ही महत्वपूर्ण बटन है इसका उपयोग हम शॉर्टकट के रूप में करते हैं जैसे हम Cntl + A करेंगे तो all सेलेक्ट हो जाता है इसी प्रकार इसका अन्य उपयोग भी है।

9. Alt Key

यह भी कंट्रोल बटन की तरह बहुत ही महत्वपूर्ण बटन है इसका उपयोग भी शॉर्टकट के रूप में किया जाता है।

10. Windows Logo Key

इस key का उपयोग स्टार्ट मेनू को ओपन करने के लिए किया जाता है।

11. PrtScr Key

 जैसे मोबाइल में स्क्रीनशॉट लेते हैं वैसे ही इसका उपयोग कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए किया जाता है।

what is keyboard in hindi

12. Arrow Keys

Arrow Keys चार होती है

  • Up Arrow,
  • Down Arrow,
  • Left Arrow 
  • Right Arrow.

इसका उपयोग हम cursor को ऊपर- नीचे, दाएं – बाएं करने के लिए करते हैं।

13. Home Key

होम key का यूज़ हम कोई भी डॉक्यूमेंट या वेबपेज में सबसे शुरू में आने के लिए करते हैं। Cursor को शुरू में लाने के लिए भी इसका उपयोग करते हैं

14. End Key

End Key यूज़ हम किसी भी डॉक्यूमेंट या वेबपेज में सबसे लास्ट में जाने के लिए करते हैं। Cursor को लास्ट में ले जाने के लिए भी इसका यूज करते हैं।

15. Insert Key

Insert Key का यूज इंसर्ट मोड को On तथा Off करने के लिए करते है।

16. Delete Key

डिलीट की का उपयोग हम किसी भी सिलेक्टेड वर्ड को या फाइल को या फोल्डर को डिलीट करने के लिए करते हैं।

17. Page Up Key

पेज अप Key का यूज कर्सर  एवं किसी पेज को एक स्क्रीन ऊपर सरकाने के लिए करते है।

18. Page Down Key

पेज डाउन Key का यूज कर्सर एवं किसी पेज को एक स्क्रीन नीचे सरकाने के लिए करते है।

19. Numeric Keypad

न्यूमेरिक कीपैड Keyboard के right तरफ होता है। इसमें 0 से 9 तक numbers होती है। साथ ही mathematical चिन्ह जैसे – addition, subtraction, multiplication, division, तथा decimal चिन्ह होते है।

कीबोर्ड का आविष्कार किसने क्या था ?

कीबोर्ड को एक अमेरिकी साइंटिस्ट ने बनाया है। जिसका नाम है क्रिस्टोफर लैथम शोलेज। जिन्होंने सन् 1968 में कीबोर्ड का आविष्कार किया था। इन्होंने टाइपराइटर और QWERTY जैसे कीबोर्ड का आविष्कार किया जो आज सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाता है। हमारे इंडिया में भी QWERTY कीबोर्ड का उपयोग किया जाता है। क्रिस्टोफर लैथम शोलेज को कीबोर्ड का पिता कहा जाता है।

कीबोर्ड का पूरा नाम क्या है?

क्या आपको पता है कि कीबोर्ड का भी पूरा नाम होता है। अगर आपको नहीं पता है तो हम आपको बता रहे हैं कीबोर्ड का पूरा नाम होता है जो इस प्रकार है –

  • K – Keys
  • E – Electronics
  • Y – Yet
  • B – Board
  • O – Operating
  • A – A to Z
  • R – Response
  • D – Directly

कीबोर्ड की कीमत – keyboard ka price kya hai

कीबोर्ड की कीमत उसके क्वालिटी के हिसाब से होती है। वैसे देखा जाए तो एक सिंपल कीबोर्ड की प्राइस 300 से 1000 के बीच में होती है। मैं आपको 5 कीबोर्ड के नाम और उनके प्राइस बता रहा हूं जो इस प्रकार है –

  • Zebronic -250
  • product -350
  • Dell -1299
  • Nokia -499
  • Portronics -899

कीबोर्ड लेआउट क्या है (keyboard layout in Hindi)

कीबोर्ड लेआउट से मतलब होता है कीबोर्ड के बनावट से। आज मार्केट में बहुत सारे कीबोर्ड आ गए हैं। जिनके बनावट में बहुत अंतर है। आज मार्केट में बहुत सारे लेआउट के कीबोर्ड हैं जैसे AZERTY, QWERTZ, QWERTY आदि। लेकिन इसमें सबसे प्रचलित कीबोर्ड है QWERTY कीबोर्ड इसका ही उपयोग हर जगह किया जा रहा है। चाहे पर्सनल use के लिए हो या फिर ऑफिस वर्क के लिए हो। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

यह भी पढ़ें:

कीबोर्ड लेआउट के प्रकार (keyboard layout types)

आज कंप्यूटर कीबोर्ड के कई लेआउट मौजूद हैं। अलग-अलग देशों ने अपनी भाषा और लिपि के अनुसार कीबोर्ड लेआउट को विकसित किया है। हम इन सभी कीबोर्ड लेआउट को दो वर्गों में बांट सकते हैं।

  1. QWERTY Keyboard Layout
  2. Non-QWERTY Keyboard Layout

1. QWERTY Keyboard Layout

यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला और सबसे ज्यादा प्रचलित कीबोर्ड है। इसे सभी जगह अपनाया गया है। और आधुनिक कंप्यूटर कीबोर्ड में इसी लेआउट का उपयोग किया जाता है। QWERTY लेआउट पर आधारित कुछ अन्य कीबोर्ड लेआउट:

  • QWERTY
  • QWERTZ
  • AZERTY
  • QZERTY

2. Non-QWERTY Keyboard Layout

मार्केट में ऐसे भी कीबोर्ड हैं जो QWERTY लेआउट से अलग है। इन्हें हम Non-QWERTY कीबोर्ड कहते हैं कुछ Non-QWERTY कीबोर्ड लेआउटस इस प्रकार है

  • Dvorak
  • Colemak
  • Workman

कंप्यूटर के मुख्य शॉर्टकट की – (shortcut keys of computer in Hindi)

कीबोर्ड में कुछ शॉर्टकट की भी होते हैं जो कंप्यूटर के काम को बहुत ही सरल आसान व तेज बना देते हैं। नीचे मैं आपको कुछ महत्वपूर्ण शॉर्टकट की के बारे में जानकारी दे रहा हूं।

Ctrl+A  Select All

Ctrl+B  Bold

Ctrl+C  Copy

Ctrl+E  Center

Ctrl+F  Find

Ctrl+G Go To

Ctrl+H Find & Replace

Ctrl+I   Italic

Ctrl+J  Justified

Ctrl+K  Hyperlink

Ctrl+L  Left Alignment

Ctrl+N New File

Ctrl+O Open File

Ctrl+P  Print

Ctrl+Q Close

Ctrl+R  Right Alignment

Ctrl+S  Save

Ctrl+U Underline

Ctrl+V  Paste

Ctrl+W Close a Tab

Ctrl+X  Cut

Ctrl+Y  Redo

Ctrl+Z  Undo

Alt+F4 Close a Window

Shift+Del        Delete Permanently

Windows+R     Open Run Command Box

Ctrl+Plus (+)    Increase Zoom

Ctrl+Minus (-)  Decrease Zoom

Home  Move the Cursor to Start Line

End     Move the Cursor to End Line

F1       Used as the Help Key

F2       Rename the Selected File

F5       Used as a Reload Key

कीबोर्ड के फायदे (advantage)

  • कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से आप वर्ड में कोई भी डॉक्यूमेंट बना सकते हैं तथा एक्सेल में डाटा एंट्री का काम कर सकते हैं।
  • कीबोर्ड में बहुत सारे शॉर्टकट key होते हैं जिससे आप कम समय में अपने काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
  • आपके काम को सरल बनाने के लिए, विशेष प्रकार के keyboard भी आते हैं जैसे एर्गोनोमिक , मल्टीमीडिया कीबोर्ड आदि।
  • बाकी कंप्यूटर उपकरण की तुलना में कीबोर्ड बहुत ही सस्ता होता है तथा इसको साफ करना, मरम्मत करना बहुत ही आसान है

कीबोर्ड की हानियाँ (disadvantage)

  • कीबोर्ड का उपयोग करने वाले व्यक्ति को टाइपिंग सीखना पड़ता है।
  • टाइपिंग करते वक्त गलती होने की अधिक संभावना होती है।
  • अधिकतर समय तक टाइपिंग करने वाले व्यक्ति के कमर में दर्द हो जाता है तथा हाथों की उंगलियों में भी दर्द हो जाता है।
  • कीबोर्ड की मदद से आप कंप्यूटर में कोई भी चार्ट या रेखा नहीं खींच सकते हैं।

FAQ

कीबोर्ड क्या होता है?

keyboard kya hai hindi

कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस होता है जिसमें कीबोर्कीड बोर्ड बहुत सारे बटनो का समूह है जिसमें हम टाइपिंग कर सकते हैं और कंप्यूटर को निर्देश दे सकते हैं।

पहला कीबोर्ड किसने बनाया था?

पहला कीबोर्ड क्रिस्टोफर लैथम शोलेज ने बनाया।

कीबोर्ड के पिता का क्या नाम है?

कीबोर्ड का पिता भी क्रिस्टोफर लैथम शोले जो कहा जाता है जिन्होंने QWERTY keyboard बनाया है।

कीबोर्ड में टोटल कितने की होते है?

Keyboard in Hindi / कीबोर्ड क्या है? Keyboard kya hai – हिन्दी नोट्स computervidya

एक सामान्य कीबोर्ड में 104 से 108 key होते हैं।

कीबोर्ड के 5 स्पेशल कीस है?

control key
shift key
tab key
Alt key
Caps lock

कीबोर्ड के तीन उपयोग क्या हैं?

कीबोर्ड से टाइपिंग हम कर सकते हैं
कीबोर्डसेकंप्यूटरकोकंट्रोलकरसकतेहैं
माउस की जगह हम keyboard यूज़ सकते हैं।

कीबोर्ड को हिंदी में क्या कहा जाता है?

कीबोर्ड को Hindi में कुंजीपटल कहते है।

कीबोर्ड का काम क्या है?

कीबोर्ड से कंप्यूटर में डाटा भेजना तथा टाइपिंग करना ही मुख्य काम है

Conclusion

तो दोस्तों इस लेख में मैंने आपको कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में बहुत सारी जानकारी दी है जैसे कि कंप्यूटर क्या है? इसके कितने प्रकार है? कंप्यूटर के लेआउट क्या है? आदि मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह लेख बहुत पसंद आया होगा। अगर आपको कोई भी चीज समझ में नहीं आता है तो आप कमेंट बॉक्स में हमको बता सकते हैं। हम उसका आंसर बिल्कुल देंगे। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा है पसंद आया है तो इसे आप अपने सोशल मीडिया जैसे की फेसबुक, व्हाट्सएप में शेयर जरूर करें।

इसी प्रकार के कंप्यूटर सब्जेक्ट के हिन्दी नोट्स और नए नए बिजनेस आइडियाज, स्माल बिज़नस आइडियाज की जानकरी के लिए मेरे YouTube चैनल computervidya और वेबसाइट nayabusiness.in में विजिट जरुर करें और अधिक जानकरी ले.

यह भी पढ़ें :

पॉपुलर पोस्ट्स